आगरालीक्स…आगरा में कल रविवार को होगी ‘हिन्दू चेतना सभा’. जनसंख्या नियंत्रण कानून, यूजीसी गाइडलाइन और समसामयिक सामाजिक विषयों पर होगा विचार-विमर्श
राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट (जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की एक इकाई) द्वारा रविवार को अवधपुरी शाहगंज स्थित प्रेम वाटिका फार्म हाउस में ‘हिन्दू चेतना सभा’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक प्रस्तावित है। आयोजकों के अनुसार, सभा का उद्देश्य समसामयिक सामाजिक, शैक्षिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर विचार-विमर्श के लिए एक मंच उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में जनसंख्या नियंत्रण कानून, सरकारी सुविधाओं एवं योजनाओं में पात्रता तथा प्राथमिकता, आयुष्मान कार्ड, UGC की गाइडलाइन तथा उत्तर प्रदेश के सामाजिक एवं राजनीतिक परिदृश्य से जुड़े विषयों पर चर्चा प्रस्तावित है।
राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट के महानगर अध्यक्ष सी.पी. गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन “धर्मो रक्षति रक्षितः” के मूल मंत्र के साथ किया जा रहा है। सभा में विभिन्न समसामयिक विषयों पर वक्ताओं द्वारा अपने विचार रखे जाएंगे तथा उपस्थित लोगों के बीच विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता और अतिथियों में गाजियाबाद के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल, महानगर अध्यक्ष सीपी गुप्ता उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट के अन्य पदाधिकारी एवं आगरा महानगर की टीम के सदस्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
इन विषयों पर होगी चर्चा
जनसंख्या नियंत्रण कानून एवं इससे जुड़े नीतिगत विषय।
आयुष्मान कार्ड सहित सरकारी योजनाओं की पात्रता एवं प्राथमिकता।
UGC गाइडलाइन तथा उच्च शिक्षा से जुड़े विषय।
उत्तर प्रदेश के सामाजिक एवं राजनीतिक परिदृश्य तथा वर्ष 2027 के संदर्भ में विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श।