फिरोजाबादलीक्स…फिरोजाबाद में तेज धमाके से उड़ी मकान की छत. एक की मौत…
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में तेज धमाके के साथ मकान की छत उड़ गई. हादसे में एक व्यक्ति् की मौत हो गई. घर में रखी आतिशबाजी और सिलेंडर में धमाका हुआ है. धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग भी अपने—अपने घरों से बाहर निकल आए. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.
घटना थाना नसीरपुर के गांव हैतपुर कर्खा में हुआ. यहां रहने वाले जलालुद्दीन उर्फ पप्पू घर में आतिशबाजी बनाने का काम करते हैं. सोमवार दोपहर को घर में रखी आतिशबाजी में धमाका हो गया. इसमें जलालुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं मृतक के बेटे इंसाफ ने बताया कि घर में सिलेंडर रखे थे जो लीकेज हो रहे थे. फ्रीज में आग लगी जिसके कारण सिलेंडर तक वह पहुंच गई. इसके बाद घर में रखी आतिशबाजी में भी धमाका हो गया.
सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंच गए. एसएसपी ने भी क्षतिग्रस्त मकान का जायजा लिया. पटाखों के अवशेष घटनास्थल पर मिले हैं.