आगरालीक्स…आगरा में ताज देखने आई रूस की महिला पर्यटक की साढ़ी हुई ढीली. महिला आरक्षी ने तुरंत की मदद, ठीक से पहनाई साड़ी…
आगरा में एक रूसी महिला पर्यटक भारतीय परिधान साड़ी को पहनकर ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंची लेकिन पश्चिमी गेट पर अचानक उसकी साड़ी ढीली होने लगी और महिला पर्यटक खुद को असहज महसूस करने लगी. इस पर एंट्री गेट पर तैनात क्विक रिस्पांस की टीम की महिला आरक्षी ने तुरंत पर्यटक की मदद की और ठीक से साड़ी पहनाने में मदद की.
महिला पर्यटक ने ताज सुरक्षा पुलिस की इस मानवीय पहल और सहयोगपूर्ण व्यवहार की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। यह पहल ताज सुरक्षा पुलिस के “फ्रेंडली पुलिसिंग” और “टूरिस्ट हेल्प इनिशिएटिव” के उद्देश्यों की सच्ची झलक प्रस्तुत करती है।