मथुरालीक्स…जयंत चौधरी फिर बने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष. 14 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और पदाधिकारियों का भी हुआ चयन
राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी फिर से बने हैं. कोसीकलां अनाज मंडी में पार्टी का अधिवेशन हुआ जिसमें जयंत चौधरी को सर्व सम्मति से फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया. इसके अलावा 14 राज्यों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों को भी चयन किया गया. इसके साथ ही किसान नेता जिंदाबाद के नारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा.
रालोद नेता कोशल विकास मंत्री जयंत चौधरी ने एक सप्ताह पहले ही कोसीकलां की अनाज मंडी में पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन को 16 नवंबर की सुबह 11 बजे तय किया था. अधिवेशन में 14 प्रदेश के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी बुलाए गए. रविवार को कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं का आना शुरू हो गया लेकिन निर्धारित समय से करीब चार घंटे की देरी से जयंत चौधरी पहुंचे. इसके बाद अधिवेशन की प्रक्रिया शुरू हुई. सर्व सम्मति के जयंत चौधरी को राष्ट्रीयअध्यक्ष चुना.