Sunday , 12 July 2026
Home आगरा Agra News: A Samvad was held with traders in Agra on GST 2…#agranews
आगरा

Agra News: A Samvad was held with traders in Agra on GST 2…#agranews

337

आगरालीक्स…आगरा में जीएसटी — 2 पर व्यापारियों से हुआ संवाद. जीएसटी 2 के फायदे गिनाए. स्वदेशी वस्तुएं अपनाने पर भी दिया जोर

बुधवार को चैम्बर चैंबर सभागार में विधायक पुरूषोतम खंडेलवाल की सूचनानुसार जीएसटी-2 पर चर्चा उपाध्यक्ष विवेक जैन के नेतृत्व में की गयी। चर्चा में मुख्य वक्ता आलोक गुप्ता, उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, ब्रज क्षेत्र के द्वारा जीएसटी की घटी दरों पर चर्चा की गयी। बैठक का संचालन नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष सीता राम अग्रवाल द्वारा किया गया।

भाजपा के ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष अलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि आज जीएसटी 2 पर संवाद उद्योग एवं व्यापार के हितार्थ में आयोजित किया गया। टैक्स की दरों में कमी से उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और सरकार द्वारा दीपावली से पूर्व उद्यमियों एवं व्यापारियों को और कुछ नई सौगात उपहार के रूप में देगी। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी सरकार है जो जनहित में कोई नियम/कर लागू करने के बाद स्वयं उसमें हुई कमियों पर सुधार हेतु स्वयं काम करती है। भाजपा हर वर्ग के लिये बहुत ही गहनता से कार्य करने वाली सरकार है उसके कार्य धरातल पर होते हैं हवा में नहीं।

उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने नारा दिया कि ‘‘घटी जीएसटी मिला उपहार धन्यवाद मोदी सरकार’’ के नारे से पूरा सभागार गूंज उठा। उन्होंने कहा कि हम सभी को स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना चाहिये व उसका प्रचार-प्रसार करना चाहिये। उन्होंने बताया कि जब-जब राष्ट्र पर किसी भी प्रकार का संकट आया तब-तब देश का व्यापारी वर्ग हर समय देश के साथ खड़ा हुआ पाया गया है। चर्चा में एस.जी.एस.टी से उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि रिफंड 90 प्रतिशत 7 दिन में कर दिया जाता है शेष औपचारिकताओं के पूर्ण होते ही शीघ्र ही किया जाता है।

चर्चा में चैम्बर उपाध्यक्ष विवेक जैन, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, अनिल वर्मा, सदस्य अम्बा प्रसाद गर्ग, गिरीश चंद गोयल, पियूष गोयल, टी.एन अग्रवाल, बल्केश्वर मंडल के अध्यक्ष शिव शैलेंद्र सिंह, नीरज गुप्ता, सी.ए दीपिका मित्तल, पंवन कुमार बंसल आदि बहुत संख्या में उद्यमी व व्यापारी उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Manish Agarwal takes the helm of the Shri Krishna Leela Samiti once again…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में श्रीकृष्ण लीला समिति की कमान फिर मनीष अग्रवाल के हाथों...

आगरा

Agra News: A unique Father’s Day activity was held at Bachpan and Academic Heights Public School in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के “बचपन एवं एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई अनूठी फादर्स...

आगरा

Agra Weather: Very low chance of rain in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बारिश के चांस बहुत कम, भीषण उमसभरी गर्मी के लिए...

आगरा

Agra Crime News: Truck driver murdered inside truck in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ट्रक के अंदर चालक का मर्डर. ट्रक की केबिन में...

error: Content is protected !!