Sunday , 25 October 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Pet park will be built in the city with Rs 3.5 crores. These will be the facilities along with pet clinic and veterinary center…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Pet park will be built in the city with Rs 3.5 crores. These will be the facilities along with pet clinic and veterinary center…#agranews

463

आगरालीक्स…आगरा को और स्मार्ट व आधुनिक बनाने की पहल. शहर में पालतू जानवरों के लिए 3.5 करोड़ से बनेगा Pet Park. पेट क्लीनिक और वेटरनरी सेंटर के साथ ये होंगी सुविधाएं

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताज नगरी में मुख्यमंत्री वैश्विक नगर योजना के तहत स्मार्ट पेट क्लिनिक, वेटरनरी डायग्नोस्टिक सेंटर, और पेट पार्क को हरी झंडी दिखा दी है। परियोजना पर 3.5 करोड़ रुपये व्यय होंगे। इस योजना का उद्देश्य आगरा को एक स्मार्ट और आधुनिक शहर बनाना है। यह परियोजनाएं पशुओं की देखभाल और नागरिकों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं। इन सुविधाओं का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में जानवरों की देखभाल में सुधार और निवासियों को बेहतर पर्यावरणीय सुविधाएं प्रदान करना है। परियोजना को मूर्त रूप देने के लिए शहर में पर्याप्त भूमि की तलाश शुरू कर दी गई है। जमीन उपलब्ध होते हैं इस परियोजना पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाएं स्मार्ट पेट क्लिनिक और वेटरनरी सेंटर में मिलेगी

पशु कल्याण अधिकारी डॉक्टर अजय सिंह के अनुसार इन क्लीनिकों में पालतू जानवरों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। वेटरनरी डायग्नोस्टिक सेंटर में जानवरों की बीमारियों की उन्नत जांच और उपचार की सुविधाएं भी होंगी। यह पालतू जानवरों और उनके मालिकों के लिए एक सुरक्षित और स्वच्छ स्थान होगा, जहां वे घूम और समय बिता सकेंगे

योजना का उद्देश्य
आगरा को एक आधुनिक और हरित शहरी क्षेत्र में बदलने के साथ ही जानवरों और इंसानों के सह-अस्तित्व को बेहतर बनाने के साथ स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के तहत शहर में जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाना है।

जानवरों के डिजिटल रिकॉर्ड की सुविधा भी होगी
इस परियोजना के चालू होने के बाद पालतू जानवरों के स्वास्थ्य और टीकाकरण का डिजिटल रिकॉर्ड भी रखा जा सकेगा जिससे पालतू जानवर के मालिक और उसके डॉक्टर दोनों को सुविधा होगी।

सरकार की ओर से की जा रही है यह एक सकारात्मक पहल है जो न केवल पालतू जानवरों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगी बल्कि शहर की नागरिकों को भी स्वस्थ वातावरण प्रदान करेगी
अंकित खंडेलवाल
नगर आयुक्त नगर निगम आगरा

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

error: Content is protected !!