आगरालीक्स…आगरा के बोदला, कारगिल, शास्त्रीपुरम में जाकर मेयर ने जीएसटी सुधारों को लेकर दुकानदारों से की चर्चाएं. त्योहोरी सीजन में ग्राहकों को नए जीएसटी रेट पर सामान देने को कहा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए जीएसटी सुधारों को लेकर महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने गुरुवार को शहर के विभिन्न बाजारों में व्यापारियों के साथ छोटी-छोट गोष्टी कीं। महापौर ने बोदला, कारगिल चौराहा, शास्त्रीपुरम सहित अन्य बाजारों में जाकर जीएसटी-2.0 को लेकर चर्चा की और दुकानों पर जाकर त्योहारी सीजन में व्यापारियों व आमजन को जीएसटी-2.0 के रूप में मिले उपहार के पोस्टर लगाए।
महापौर ने व्यापारियों से कहा कि जीएसटी-2.0 त्यौहारी सीजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उपहार के समान है। अब केवल 5 एवं 18 प्रतिशत की दरों पर ही जीएसटी लगेगा। इससे आमजन को तो सीधा लाभ होगा, साथ ही व्यापारियों को भी इसका फायदा बाजार में तेजी के साथ देखने को मिलेगा। अब दिवाली की खरीददारी में आमजन की बचत हो जाएगी। इस दौरान व्यापारियों ने महापौर का सम्मान किया और प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।