Sunday , 8 February 2026
Home एजुकेशन Agra News: A student of the university got a package of Rs 10 lakh and a girl student got a package of Rs 6 lakh in campus placement…#agranews
एजुकेशन

Agra News: A student of the university got a package of Rs 10 lakh and a girl student got a package of Rs 6 lakh in campus placement…#agranews

आगरालीक्स…आगरा का आंबेडकर विवि बदलने लगा है. कैंपस प्लेसमेंट में छात्र को 10 लाख का तथा छात्रा को 6 लाख का मिला पैकेज..

आगरा के डॉ.भीमराव आंबेडकर विवि की छवि बदलने लगी है. कभी परीक्षा परिणाम में फंसे रहने वाले आंबेडकर विवि में पढ़ रहे छात्रों का अच्छे पैकेज पर अब कैम्पस प्लेसमेंट हो रहा है. नैक ए प्लस ग्रेड आने के बाद कंपनियां विवि में प्लेसमेंट के लिए आ रही हैं. विवि के पालीवाल पार्क परिसर स्थित समाज विज्ञान संस्थान में कैम्प्स प्लेसमेंट के लिए दो कंपनियां आईं.

10 लाख में उज्ज्वल का, 6 लाख में हर्षिता का चयन
विवि के समाज विज्ञान संस्थान में महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड एवं जे.के. सीमेंट लिमिटेड द्वारा कैम्पस प्लेसमेंट आयोजित किया गया. इसमें अंतिम रूप से चयन उज्जवल यादव का महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड में प्रबंधन प्रशिक्षु पद पर ₹1000000 सीटीसी एवं हर्षिता सिंह का चयन जे.के. सीमेंट लिमिटेड में प्रबंधन प्रशिक्षु पद पर ₹600000 सीटीसी पर हुआ हैं. दोनों छात्रों के चयन होने पर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आशुरानी मैडम ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ दी हैं. संस्थान के निदेशक प्रो. मोहम्मद अरशद, प्रो. रणवीर सिंह, डॉ. मोहम्मद हुसैन, स्वाती राजपूत एवं अन्य सभी शिक्षकों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है.

Related Articles

एजुकेशन

Admissions open for session 2026-27 at Mahi International School, Agra

आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में सेशन 2026—27 के लिए एडमिशन शुरू....

एजुकेशन

Admission Open for session 2026-27 in Gayatri Public School, Agra

आगरालीक्स…आगरा के गायत्री पब्लिक स्कूल में सत्र 2026—27 के लिए एडमिशन शुरू....

एजुकेशन

Agra Local News: Students of classes tenth and twelfth at Sharda World School were motivated to take their exams with confidence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के शारदा वर्ल्ड स्कूल में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों...

एजुकेशन

Agra Local News: DEI celebrated its Open Day with great enthusiasm, excitement, and joy….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डीईआई ने मनाया ओपन डे. नारियल की खाद से बिना...

error: Content is protected !!