आगरालीक्स…आगरा में इस सीजन की सबसे ठंडी रात. दिन में तेज धूप निकलने के बाद भी रात को गलन अधिक. घना कोहरा छाने के आसार, जानें तापमान
आगरा में मौसम का रुख बदला हुआ है. दिन में जहां तेज धूप निकल रही है तो वहीं शाम होने के बाद से ही गलन पड़ना शुरू हो जाती है. इसके कारण अधिकतम तापमान जहां बढ़ गया है तो वहीं न्यूनतम तापमान लगातार नीचे गिर रहा है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिन का तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा.
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को घना कोहरा छाने के आसार हैं. दिन का तापमान भी कम होगा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 25/12/25) 23.9
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 25/12/25) 7.6
Departure from Normal(oC) -0.4