Wednesday , 14 January 2026
Home हेल्थ Agra News: A team of female doctors of SNMC, Agra safely removed a large cyst without removing the uterus….#agranews
हेल्थ

Agra News: A team of female doctors of SNMC, Agra safely removed a large cyst without removing the uterus….#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में महिला डॉक्टरों की टीम ने बिना गर्भाशय हटाए एक बड़ी रसौली सुरक्षित निकाली. 25 वर्षीय महिला कई महीनों से झेल रही थी परेशानी…

एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा में एक महत्वपूर्ण सर्जरी सफलतापूर्वक की गई, जिसमें फ़िरोज़ाबाद से आई 25 वर्षीय मरीज़ के गर्भाशय में मौजूद 20×18 सेंटीमीटर की विशाल रसौली को बिना गर्भाशय निकाले सुरक्षित रूप से हटाया गया। मरीज़ पिछले कई महीनों से परेशानी झेल रही थीं और उन्होंने फ़िरोज़ाबाद व आसपास के कई अस्पतालों में परामर्श लिया था, लेकिन हर जगह उन्हें गर्भाशय हटाने (हिस्टेरेक्टॉमी) की सलाह दी गई। अपनी कम उम्र और भविष्य में माँ बनने की इच्छा के कारण वे अत्यंत चिंतित थीं।

एस.एन. मेडिकल कॉलेज पहुँचने पर डॉक्टरों ने उनकी स्थिति का मूल्यांकन किया और गर्भाशय को पूरी तरह संरक्षित रखते हुए केवल रसौली हटाने का निर्णय लिया। ऑपरेशन प्रो. निधि गुप्ता, प्रो. आशा, डॉ. नीलम, और डॉ. अक्रिष्टि द्वारा किया गया। सर्जरी के दौरान एनेस्थीसिया टीम ने मरीज़ की स्थिति को स्थिर रखते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉक्टरों ने बताया कि इतनी बड़ी रसौली के कारण मरीज़ को मासिक धर्म की समस्याएँ, पेट दर्द, भारीपन और गर्भधारण में कठिनाई हो रही थी। सफल सर्जरी के बाद अब मरीज़ की स्थिति सामान्य है और उनकी गर्भधारण की संभावना पहले की तुलना में काफी बेहतर हो गई है। मरीज़ ने उपचार पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा— “अब मैं पूरी तरह निश्चिंत हूँ।”

समय पर जाँच और विशेषज्ञ देखभाल से बड़े से बड़े रसौली का भी बिना गर्भाशय निकाले सुरक्षित उपचार संभव है, विशेषकर युवा महिलाओं में। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं डीन डॉ प्रशांत गुप्ता ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में जटिल से जटिल ऑपरेशन किये जा रहे हैं, जिससे आगरा एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को काफ़ी लाभ हो रहा है।

Related Articles

हेल्थ

Neuro-Consult Dr. Anurag Anand at Pushpanjali Hospital, Agra

आगरालीक्स…हाथ—पैरों का बार—बार सुन्न होना नजरअंदाज न करें. पुष्पांजलि हॉस्पिटल में डॉ....

हेल्थ

Sudden Weight Loss-Consult Dr. Rajneesh Singh at Pushpanjali Hospital, Agra

आगरालीक्स…लगातार वजन कम होना गंभीर बीमारी का है संकेत. आगरा के पुष्पांजलि...

हेल्थ

Agra News: Dr. Parthasarathi Sharma becomes National Joint Secretary of Ideal Homeopathic Welfare Organization…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के डॉ. पार्थसारथी शर्मा बने आइडियल होम्योपैथिक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय...

हेल्थ

Agra News: Experts at the Homeopathic Congress in Agra said that lack of oxygen can cause cancer…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चल रहे होम्योपैथिक कांग्रेस में बोले विशेषज्ञ—आक्सीजन की कमी से...

error: Content is protected !!