आगरालीक्स…आगरा में मेधावियों का होगा सम्मान. सारस्वत संगम पत्रिका का पंचम सोपान का हुआ विमोचन
सारस्वत ब्राह्मण महासभा, आगरा द्वारा सारस्वत संगम पत्रिका के पंचम सोपान एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह के सूचना-पत्रक का आज गरिमामय विमोचन किया गया। विमोचन कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विमोचन अवसर पर डॉ. विनोद सारस्वत एवं संतोष सारस्वत ने कहा कि सारस्वत संगम पत्रिका समाज को जोड़ने,नई पीढ़ी को संस्कार देने तथा मार्गदर्शन प्रदान करने का प्रभावी माध्यम है। अध्यक्ष यतेंद्र सारस्वत, महामंत्री सत्य प्रकाश सारस्वत,प्रमोद सारस्वत,तरुण सारस्वत एवं महेश सारस्वत ने बताया कि मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित करना समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
डॉ.मदन मोहन शर्मा ने कहा कि सारस्वत संगम पत्रिका और मेधावी सम्मान समारोह शिक्षा, संस्कार और आत्मविश्वास को सशक्त बनाने वाला समाज की प्रगति हेतु अत्यंत सराहनीय प्रयास है। कार्यक्रम 7 दिसंबर रविवार को सुबह 10 बजे श्री भगवान जूनियर हाई स्कूल, महर्षि पुरम पर होगा।