आगरालीक्स…आगरा में टूरिस्ट बस पलटी. जयपुर हाइवे पर फतेहपुर सीकरी के पास हुई दुर्घटनाग्रस्त. एक की मौत, कई सवारियों के घायल होने की सूचना
आगरा जयपुर हाइवे पर फतेहपुर सीकरी और किरावली के बीच शनिवार शाम को बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई है. हादसे में कई सवारियां घायल हो गई जबकि एक की मौत हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. बस गोरखपुर से सूरत जा रही थी.हादसा रघुनाथ सिंह कॉलेज के सामने शाम को करीब पांच बजे हुआ है. हिंदुस्तान पेट्रोलियाम के पंप के सामने टूरिस्ट बस पलट गई. बस गोरखुपर से सूरत जा रही थी. लोगों का कहना था कि बस की रफ्तार अधिक थी जिससे वो अनियंत्रित होकर हाइवे पर दुर्घटना का शिकार हो गई. पुलिस ने क्रेन की मददसे बस को साइड में खड़ा करके यातायात सुचारू कराया. हादसे के बाद कई किलोमीटर तक जाम भी लग गया था.