Wednesday , 14 January 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: 21 days after marriage, a young man committed suicide by jumping into the Yamuna in Agra…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: 21 days after marriage, a young man committed suicide by jumping into the Yamuna in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में शादी के 21 दिन बाद युवक ने यमुना में कूदकर दी अपनी जान. मौत से पहले वीडियो सोशल मीडिया पर किया पोस्ट…ये वजह बताई

आगरा में एक युवक ने शादी के 21 दिन बाद ही अपनी जान दे दी. युवक यमुना में कूद गया और उसकी मौत हो गई. मौत से पहले उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उसने अपने भाई और भाभी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. घटना के 13 दिन बाद ससुर की तहरीर पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है.

शाहगंज का रहने वाला युवक, 2 नवंबर को हुई थी शादी
जगदीशपुरा के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर चार स्थित भगवती आशियाना में कमल सिंह रहते हैं. इन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रजनी उर्फ मधु की शादी 2 नवंबर को शाहगंज के खेरिया मोड़ पर रहने वाले लक्ष्मण से की थी. आरोप है कि लक्ष्मण का बड़ा भाई राकेश और भाभी उमा अपने दोनों भाइयों के हिस्से की संपत्ति को हड़पना चाहते थे. शादी के बाद रोजाना बेटी और दामाद से झगड़ा कर रहे थे. राकेश के पिता राम खिलाड़ी रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी हैं. राकेश ने उनके रुपयों से संजय प्लेस में दुकान ली थी और लक्ष्मण के साथ मिलकर प्रिंटिंग का काम करता था. 19 नवंबर को लक्ष्मण दुकान पर देरी से पहुंचा तो राकेश ने उसे भगा दिया. घ्ज्ञर पर राकेश और उसकी पत्नी बार—बार लक्ष्मीण को कहीं जाकर मर जाने की बोल रहे थे.

22 नवंबर को की आत्महत्या
22 नवंबर को फेसबुक पर लक्ष्मण ने एक वीडियो डाली जिसमें वह भाई और भाभी पर पिता की जमा पूंजी हड़पने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर आत्महत्या की बोल रहा था. वीडियो जब उसकी पत्नी ने देखी तो फोन कर जानकारी और लक्ष्मण की तलाश की गई. थोड़ी देर बाद एकता थाना की तोरा चौकीके प्रभारी ने लक्ष्मण का शव धोबीघाट पर यमुना में मिलने की जानकार दी. इस मामले में पुलिस का कहना है कि युवक की फेसबुक वीडियो और तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. जांच की जा रही है.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Car and a bike collided head-on in Agra. One young man died…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कार और बाइक की जोरदार आमने—सामने की टक्कर. 25 साल...

टॉप न्यूज़

Agra Video News: Lohri was celebrated with joy and enthusiasm in Dayalbagh, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग में आनंद और उत्साह के साथ मनाया गया लोहड़ी...

टॉप न्यूज़

Agra News: Golden opportunity to travel to Puri Kolkata Gangasagar via Bharat Gaurav Tourist Train…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कैंट से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से जगन्नाथ पुरी, गंगासागर, बैद्यनाथ...

टॉप न्यूज़

Agra News: Rui Ki Mandi railway gate will remain closed for six days…#agranews

आगरालीक्स…जरूरी खबर, रुई की मंडी रेलवे फाटक छह दिन के लिए रहेगा...

error: Content is protected !!