आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में गेहूं, चावल, दाल, दूध, किताब—कापियां सहित इन वस्तुओं पर शून्य जीएसटी. यूपी सरकार ने जारी की लिस्ट
जीएसटी के नए स्लैब 22 सितंबर से लागू हो जाएंगे. केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी में केवल दो ही स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत रखे गए हैं. अब यूपी सरकार ने भी अधिसूचना जारी करते हुए उन वस्तुओं की सूची को स्पष्ट कर दिया है जिन पर शून्य जीएसटी लागू होगा. यह फैसला आम जनता के लिए राहत भरा माना जा रहा है क्योंकि इनमें कई ऐसी वस्तुएं हैं जो कि रोजमर्रा की जरूरतों और बुनियादी उपभोग से जुड़ी हैं.
ये वस्तुएं शून्य जीएसटी के दायरे में
गेहूं, चावल और दालें, बिना पैकिंग व बिना ब्रांड वाले अनाज और दालें
ताजे फल व सब्जियां कच्चे और प्राकृतिक रूप से बिकने वाले उत्पाद
दूध बिना पैकेट और बिना प्रोसेस्ड दूध
अंडे और मीट बिना प्रोसेसिंग के सीधे बिकने वाले उत्पाद
किताबें, शैक्षिक किताबें और नोटबुक
नमक खाद्य नमक
हैंडमेड उत्पाद जैसे टोकरी, रस्सी, पारंपरिक कुटरी उत्पाद