आगरालीक्स…Agra News : आगरा में 30 सितंबर तक आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान चल रहा है। अब 70 से अधिक उम्र के बुजुर्गों का भी आयुष्मान कार्ड बनेगा।
नोडल अधिकारी डॉ. नंदन सिंह ने बताया कि जनपद आगरा को योजना के अंतर्गत 8.91 लाख लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसे 6 साल में 93% तक प्राप्त कर लिया गया है। जनपद में 6 साल में 8.33 लाख लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। जनपद आगरा पूरे प्रदेश में आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में टॉप 10 सूची में शामिल है।
30 सितंबर तक चलेगा अभियान
आगरा में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 30 सितंबर तक अभियान चलेगा। लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।