आगरालीक्स… Agra News : आगरा में सुबह लोग जिम में गए तो बंद मिलीं, युवती को केबिन में बुलाकर ट्रेनर के अश्लील हरकत करने के बाद सख्ती, पुलिस ने50 जिम कराए बंद। 200 जिम को नोटिस। ( Agra News : 50 gym close, Notice issued to 200 gym after woman molested in Gold’s Gym Khandari Agra)
आगरा के गोल्डस जिम खंदारी में शुक्रवार को जिम करने गई यमुना पार की रहने वाली युवती को ट्रेनर मनी नौटियाल ने डाइट चार्ट बनाने के नाम पर केबिन में बुलाकर अश्लील हरकत की, उसको पकड़ लिया। गले लगाने लगा, कपड़ों में हाथ डाल दिया। युवती धक्का देकर बाहर निकली। ट्रेनर मनी नौटियाल को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था।
50 जिम कराए बंद
पुलिस ने अभियान चलाया, 250 जिन की जांच की। ऐसी जिम जहां पुरुषों के साथ ही महिलाएं भी जिम कर रही हैं वहीं मानक चेक किए। महिला इंस्ट्रक्टर नहीं मिली, सीसीटीवी नहीं लगाए हुए थे। डायटीशियन भी नहीं मिले जो जिम करने वालों को डाइट के बारे में बता सकें। महिलाओं की सुरक्षा के मानक पूरे न मिलने पर 50 जिम बंद करा दिए, जबकि 200 जिम संचालकों को मानक पूरा करने के लिए नोटिस दिया है।
यहां की जिम की जांच
पुलिस ने हरीपर्वत क्षेत्र के खंदारी में चार, संजय प्लेस में चार, विजय नगर में तीन, ट्रांसपोर्ट नगर में दो, नेहरू नगर में एक, दिल्ली गेट में दो, घटिया आजम खान में दो की जांच की। इसमें से छह में मानक पूरे मिले और 12 में कमियां मिलीं।