आगरालीक्स…आगरा में आईसीयू में भर्ती एक 16 साल की लड़की के साथ कंपाउडर ने की ऐसी हरकत, जिसे सोचकर ही शर्म आ जाए…कोर्ट ने सुनाया ये फैसला
आगरा में 10 साल पहले एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती 16 साल की लड़की के साथ वहां मौजूद कंपाउंडर ने ऐसी हरकत की थी जिसे सोचकर ही शर्म आ गए. आधी बेहोशी की हालत में बीमार लड़की के साथ कंपाउंडर ने अश्लील हरकतें की. उसकी चुन्नी को हटाया लेकिन समय रहते वहां मौजूद लड़की की मां ने उसे पकड़ लिया. आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मुकदमा दर्ज कराया गया. इस मामले में कोर्ट ने ताजगंज के रहने वाले कंपाउंडर जसवंत तोमर को दोषी पाया और उसे विशेष न्ययाधी पॉक्सो एक्ट नसीमा ने 5 साल सश्रम कारावास के साथ छह हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है.

ये है पूरा मामला
मामला अगस्त 2013 का है. थाना सदर में 16 साल की लड़की के पिता ने तहरीर दी थी. तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें बताया गया कि 16 साल की बेटी हृदय रोग से पीड़ित थी और उसे आगरा के उपाध्याय हॉस्पिटल शहीद नगर में भर्ती कराया गया. बेटी आईसीयू में भर्ती थी. आरोप है कि अस्पताल में रात करीब डेढ़ बजे कंपाउंडर जसवंत तोमर ने बेटी को दर्द का इंजेक्शन लगाया. जब बेटी सो गई तो जसवंत उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने लगा.
इस दौरान बेटी की नंद खुल गई उसने शोर मचाया और मां को बुलाने के लिए कहा लेकिन जसवंत ने किसी को नहीं बुलाया और वहां से चला गया. बाद में वह दोबारा आईसीयू में आया और फिर से बेटी की चुनरी खींचकर अश्लील हरकत करने लगा. लेकिन इस बार बेटी के शोर मचाने पर उसकी मां ने आरोपी को पकड़ लिया. उस समय ड्यूटी डॉक्टर ने आरोपी को वहां से डांटकर भगा दिया लेकिन पीड़िता के पिता ने अश्लील हरकत करने और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया.
मुकदमे में विचारण के बाद विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट नसीमा ने विशेष लोक अभियोजक सतेंद्र प्रताप गौतम के तर्क पर आरोपी को दोषी पाया और आदेश में कहा कि आईसीयू में भर्ती पीड़ित के साथ जो कृत्य किया गया वह मानवता को शर्मसार करने वाला है. कोर्ट ने आरोपी को 5 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है.