आगरालीक्स…आगरा में 4 बेटियों की पढ़ाई की जिम्मेदारी ली अंतरराष्ट्रीय सिंधी समाज संगठन की वुमन्स टीम ने. मदद को बढ़ाए हाथ
अंतरराष्ट्रीय सिंधी समाज संगठन वुमन्स टीम आगरा के कार्यक्रम में संस्था द्वारा सिंधी समाज एवं अन्य समाज की 4 बेटियों को पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद करने की जिम्मेदारी ली है. एक बिटिया जिसके पिता की पिछले वर्ष कैंसर से मृत्यु हो गई थी और वह DL.Ed – 2 years course (BTC) करना चाहती है एवं तीन बच्चियां जिनका कक्षा 5वीं, 6वीं एवं 7वीं में एडमिशन होना है कराने की जिम्मेदारी संस्था द्वारा ली गई, ताकि बेटियां आगे बढ़ सकें और उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने पैरों पर खड़ी हो सकें.

इसी क्रम में लिवर सिरोसिस के एक मरीज के इलाज के लिए आर्थिक मदद भी की गई. इस मरीज की बीमारी की वजह से नौकरी छूट गई है और उनकी दो बेटियां हैं जिनमें से एक बेटी ट्यूशन पढ़ा कर अपने परिवार का खर्चा चला रही है. कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष अंजू दियालानी, जनरल सेक्रेटरी दीया सेवकानी, वाइस प्रेसिडेंट मोना विनोदानी, सेक्रेटरी दिव्या सुमरानी, पूजा सेवकानी, एडवाइजर डॉ मनिंदर कौर, सोशल मीडिया प्रभारी सौम्या सेवकानी एवं निशा भागवानी, नीतू जसवानी, हर्षिता धनवानी एवं वर्षा नारवानी उपस्थित रहीं. कार्यक्रम का संचालन संस्था की अध्यक्ष अंजू दियालानी ने किया..