आगरालीक्स….आगरा में फिर सौ के करीब पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या. प्रशासन ने जारी किया अपडेट, जानिए आज कितने कोरोना मरीज मिले और कितने हुए ठीक
आगरा में कोरोना मरीजों की संख्या एक बार फिर से सौ के करीब पहुंचने के नजदीक है. पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी देखने को मिली है. बच्चों से लेकर बड़ों तक में कोरोना संक्रमण मिल रहा है. आगरा की पॉश कॉलोनियों में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं. इनमें सिकंदरा, आवास विकास, कमला नगर, दयालबाग, बोदला आदि शामिल हैं.

प्रशासन द्वारा आज जारी किए गए अपडेट के अनुसार बीते 24 घंटे में 798 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से 9 कोरोना संक्रमित मिले हैं. इस दौरान तीन कोरोना मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैं. आगरा में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 92 हो गई है.