आगरालीक्स… आगरा से बुलेट ट्रेन के दिल्ली के बीच रोजाना 63 फेरे होंगे। दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड रेलवे कॉरीडोर का काम चल रहा है। जानिये बुलेट ट्रेन किस स्पीड पर दौड़ेगी।
जानिये कहां के कितने फेरे होंगे
दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन की जो परियोजना तैयार की गई है, उसके तहत बुलेट ट्रेन एक दिन में दिल्ली से वाराणसी के बीच 18 फेरे लगाएगी, दिल्ली से आगरा के बीच 63, दिल्ली से लखनऊ के बीच 43 और दिल्ली से अयोध्या के बीच 11 फेरे लगाएगी।
बुलेट ट्रेन की रफ्तार होगी 330 किमी प्रति घंटा
दिल्ली से वाराणसी के बीच बुलेट ट्रेन का 816 किलोमीटर का होगा, जिसमें 13 स्टेशन होंगे, जिसमें एक दिल्ली में होगा बाकी 12 एलिवेटेड स्टेशन दिल्ली में होंगे। बुलटे ट्रेन की रफ्तार दिल्ली वाराणसी के बीच 330 किमी प्रतिघंटा होगी।