आगरालीक्स…आगरा पहुंचे अभिनेता गोविंदा. सूरसदन में फैंस ने सीटियां बजाकर किया स्वागत. गोविंदा ने किया अभिवादन
अपनी अलग ही अदाकारी से हर उम्र के लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता गोविंदा शनिवार शाम को आगरा के सूरसदन में पहुंचे. सूरसदन में आयेाजित एक अवार्ड शो में जैसे ही अभिनेता गोविंदा की एंट्री होती है पूरा सूरसदन सीटियों और गोविंदा गोविंदा की आवाजों से गूंज उठता है'. पूरा आडिटोरियम हाउसफुल रहा. सभी अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे. इस दौरान गोविंदा ने अपने फैंस का अभिवादन हाथ हिलाकर किया. गोविंदा समारोह में बेस्ट बिजनेस अवार्ड के विजेताओं को सम्मानित करेंगे. फिलहाल तो गोविंदा ही गोविंदा सूरसदन में छाया हुआ है. गोविंदा ने कहा कि आगरा आकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है. यहां के लोगों का प्यार बहुत खास है. मैं हमेशा फैंस के लिए काम करता रहूंगा और उन्हें खुश रखने की पूरी कोशिश करता रहूंगा.