आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 41 एकड़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कन्वेंशन सेंटर का प्रस्ताव निरस्त, इस जमीन को एडीए समूह यानी बल्क में बेचेगा। ( Agra News: ADA Rs 100 crore Convention Center proposal cancel#Agra)
आगरा में इनर रिंग रोड के किनारे एत्मादपुर में 41 एकड़ जमीन पर 100 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर के कन्वेंशन सेंटर का प्रस्ताव तैयार किया गया था लेकिन एडीए ने इस प्रस्ताव को निरस्त कर दिया है। अब एत्मादपुर की जगह ककुआ भांडई नई टाउनशिप में आठ हजार वर्ग मीटर में कन्वेंशन सेंटर बनाने के लिए भूमि आरक्षित की गई है। 41 एकड़ की जगह अब आठ एकड़ में कन्वेंशन सेंटर बनेगा और एत्मादपुर में इनर रिंग रोड की जिस 41 एकड़ जमीन पर कन्वेंशन सेंटर प्रस्तावित था उस जमीन को एडीए बल्क में बेचेगा।
इंडस्ट्रियल क्लस्टर का प्रस्ताव भी हो चुका है निरस्त
इससे पहले इनर रिंग रोड के दक्षिणी बाईपास स्थित कुठावली में 101 हेक्टेयर में 381 करोड़ रुये से इंडस्ट्रियल क्लस्टर प्रस्तावित किया गया था। मगर, शासन ने इस प्रस्ताव को यह कहते हुए निरस्त कर दिया था कि एडीए का काम औद्योगिक नहीं बल्कि आवासीय परियोजनाएं बनाना है। इसके साथ ही यूपीसीडा का इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर भी सुप्रीम कोर्ट से अनुमति नहीं मिलने के कारण अधर में अटका हुआ है।