आगरालीक्स …Agra News: आगरा से 5 करोड़ का सोना लेकर सराफा कारीगर साउथ अफ्रीका भागा, पुलिस ने उसकी पत्नी को हिरासत में लिया, पूछताछ। ( Agra News: Jewellery Maker Fled to south Africa with Rs 5 Crore Gold & Cash from Agra#Agra )
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के शाहगंज क्षेत्र में रह रहा युवक ज्वैलरी बनाने का काम करता है, भापी बंगाल का रहने वाला युवक कई सालों से आगरा में रहकर सोने की ज्वैलरी बनाने का काम कर रहा था। युवक ने अपने जान पहचान वाले और परिचितों से करीब पांच करोड़ का सोना और नकदी ले ली। इसके बाद वह गायब हो गया।
साउथ अफ्रीका चला गया युवक, गुजरात में पत्नी
पांच करोड़ का सोना और नकदी लेकर युवक साउथ अफ्रीका भाग गया, काफी दिन से उसका पता न चलने पर लोगों ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि युवक साउथ अफ्रीका भाग गया है। मगर, उसकी पत्नी गुजरात में है। लोगों की शिकायत पर पुलिस की टीम ने गुजरात से युवक की पत्नी को हिरासत में ले लिया है उससे पूछताछ की जा रही है। पांच करोड़ का सोना और नकदी लेकर युवक के भाग जाने से लोग परेशान हैं उनकी जमा पूंजी और ज्वैलरी लेकर युवक साउथ अफ्रीका भाग गया है।