आगरालीक्स…. आगरा में एडीए ने दो और बिल्डिंग की सील, एडीए की अनाधिकृत निर्माणों पर कार्रवाई।

एडीए ने मंगलवार को रकाबगंज क्षेत्र में बन रही दो बिल्डिंगों को सील कर दिया। प्रभारी प्रवर्तन के निर्देशन में सहायक अभियंता वीएन सिंह,अवर अभियंता मनोज कुमार राठौर तथा संबंधित थाना रकाबगंज एवं थाना सदर के पुलिस बल के साथ दो बिल्डिंगों को सील कर दिया। यहां अनाधिकृत निर्माण कार्य चल रहा था।