आगरालीक्स …मरुधर एक्सप्रेस में दुल्हन ने पति और ससुरालियों को चाय में नींद की गोली दी, युवक के साथ दुल्हन हुई फरार, ट्रेन के आगरा पहुंचते ही जीआरपी सक्रिय हो गई लेकिन बेहोशी की हालत में सभी लोगों को इटावा में ही उतार लिया गया उनका अस्पताल में इलाज चज रहा है।

एसपी जीआरपी मोहम्मद मुश्ताक का मीडिया से कहना है कि कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी कि मरुधर एक्सप्रेस में सवार यात्री जहरखुरानी का शिकार हो गए हैं, ट्रेन सुबह आगरा पहुंची। यहां जीआरपी की टीम पहुंच गई, यात्रियों ने बताया कि सभी लोगों को इटावा में ही उतार लिया गया है।
ये है मामला
अजमेर निवासी शांतिलाल जैन, कन्हैया जैन, गुडडी और अंकित जैन बनारस गए थे, वहां मुगलसराय के गांव में उन्होंने अपने बेटे की शादी की। शादी करने के बाद दुल्हन को लेकर मरुधर एक्सप्रेस से अजमेर लौट रहे थे। ट्रेन में दुल्हन का परिचित भी बैठ गया। ट्रेन के चलते ही वह दुल्हन के ससुरालीजनों के पास आकर बैठ गया।
चाय में दे दी नींद की गोली, कैश और ज्वैलरी लेकर फरार
यात्रियों ने बताया कि दुल्हन के साथ आए युवक ने चाय में नींद की गोली डालकर ससुरालियों को दे दी। कुछ देर बाद उन्हें नींद आ गई। ट्रेन के कानपुर स्टेशन पर पहुंचते ही दुल्हन और युवक ज्वैलरी और कैश लेकर उतर गए। काफी देर तक जब चारों लोग सोते रहे तो यात्रियों ने ट्रेन में चल रहे स्वाइड को सूचना दी, सभी को बेहोशी की हालत में इटावा उतार लिया गया। यात्रियों के होश में आने के बाद पूरा मामला पता चल सकेगा।