आगरालीक्स ….यमुना एक्सप्रेस वे पर कार युवक के शव को 12 किलोमीटर तक घसीट कर ले गई, दर्दनाक मौत, आगरा में शादी में शामिल होकर पत्नी और परिजनों के साथ कार से लौट रहा था युवक।

मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर मांट टोल प्लाजा पर कार टोल के लिए रुकी, कार के पीछे बाले हिस्से में शव फंसा हुआ था, सुरक्षाकर्मियों की नजर पड़ गई। कार से शव को निकाला गया, शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था और चेहरा ही बचा था।
12 किलोमीटर तक घसीटता हुआ गया शव
कार में शव फंसा होने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। कार चला रहे युवक वीरेंद्र ने बताया कि वह मूल रूप से बाह आगरा का रहने वाला है और अब दिल्ली में रह रहा है वह शमसाबाद में शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ आया था और रात में शमसाबाद से दिल्ली के लिए कार से निकला था। उसे पता ही नहीं चला कि कार में कब शव फंस गया। पुलिस को माइल स्टोन 106 पर म्रतक के जूते मिले हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कार में शव फंसने के बाद 12 किलोमीटर तक घसीटते हुए गया।
शिनाख्त के किए जा रहे प्रयास
पुलिस म्रतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। अभी म्रतक की शिनाख्त नहीं हुई है।