आगरालीक्स…आगरा में इनर रिंग रोड पर बन रहे निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एडीए उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण. सेल्फी प्वाइंट पर साफ सफाई के निर्देश
आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ द्वारा आगरा इनर रिंग रोड प्रथम एवं द्वितीय चरण के जंक्शन पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर का स्थल निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के समय अधिशासी अभियन्ता डीएस भदौरिया तथा अवर अभियन्ता धर्मवीर चौहान निर्माणदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर, इंजीनियर, लैब इंचार्ज मौजूद रहे तथा आईलव आगरा (selfie point) पर अधिशासी अभियन्ता, पूरन कुमार, सहायक अभियन्ता सतीश कुमार व मीनाक्षी, अवर अभियन्ता रघुवीर सिंह उपस्थित रहे.

- निर्माणदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर, राकेश को 31 दिसंबर तक फ्लाई ओवर के दोनों साइड के गर्डर लॉचिंग करना तथा एक साइड के स्लैब का निर्माण कार्य पूर्ण कर नियमानुसार पूर्व निर्मित सड़क पर डाली हुई मिट्टी को हटाकर वाहनों को सुचारू रूप से संचालित करने एवं फ्लाई ओवर के इनर रिंग रोड प्रथम चरण के दोनों तरफ पेड-पौधे लगाने तथा साफ- सफाई कराने के निर्देश दिये गये, ताकि G-20 की विजिट आगरा आने से पूर्व फतेहाबाद रोड की एंट्री साफ-सुथरी दिखे.
- फ्लाई ओवर निर्माण स्थल को ग्रीननेट से कवर कराते हुए कन्स्ट्रक्शन एण्ड डिमोलेशन रूल्स-2016 का अनुपालन कराने हेतु एजेंसी के इंजीनियर को निर्देशित किया गया.
- प्राधिकरण अवर अभियन्ता को फ्लाई ओवर के दोनों साइड पूर्व निर्मित आइलैण्ड का सुदृढीकरण कराकर सौन्दर्यीकरण कराने के निर्देश दिये गये.
- एजेंसी को निर्देश दिये गये कि निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के निर्माण हेतु डायवर्जन पर समस्त ट्रैफिक को बैरियर लगाकर ट्रैफिक के लिए दिशा-सूचक साइनेज रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप के साथ रात्रि में चलने वाले वाहनों को समस्त डायवर्जन बोर्ड विजिबल हो तथा स्थल पर सेफ्टी का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य सम्पादित किया जाए.
- आई.लव.आगरा (selfie point), का निरीक्षण किया. निरीक्षण के समय संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिए गए कि आगामी ताज महोत्सव से पूर्व स्थल की साफ-सफाई व टूट-फूट इत्यादि को ठीक कराएं.