आगरालीक्स…छीपीटोला मंडी में चला एडीए का बुलडोजर. अतिक्रमण से कराया मुक्त. कड़ा विरोध भी हुआ…
आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार अवैध कब्जा के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है. आज शनिवार को एडीए की टीम छीपीटोला मंडी स्थल को अतिक्रमण और कब्जा मुकत् कराने के लिए पहुंची. इस पर वहां कई लोग विरोध में आ गए. लेकिन पुलिसबल के साथ पहुंची टीम के आगे उनकी एक न चली और विरोध के बाजवूद कई मंडी स्थल को अतिक्रमण से मुक्त कराया और बंद गोदामों को सील किया. बताया जाता है कि कार्रवाई के दौरान कुछ गोदाम ध्वस्त भी किए गए हैं.

बता दें कि छीपीटोला फल और सब्जी मंडी 12 साल पहले ही सिकंदरा में शिफ्ट हो चुकी है लेकिन यहां फिर भी अवैध रूप से व्यापार किया जाता है. इस पर एडीए ने आज एक्शन लिया.