आगरालीक्स… आगरा के बीडी जैन कन्या महाविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीएससी टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी में प्रवेश शुरू। जानें प्रक्रिया और सीटें। ( Agra News: Admission start in BD Jain Degree College in Agra#Agra)
बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में स्नातक कोर्सों की 1010 सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्राचार्या प्रो. पूनम सिंह ने बताया कि छात्राएं डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद महाविद्यालय की साइट https://bdkmvagra.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। 1967 में स्थापित इस कॉलेज में हॉस्टल के साथ-साथ जिम एवं कैंटीन को भी व्यवस्था है। 2018 में नैक से बी ग्रेड प्राप्त कॉलेज एक ग्रीन कैंपस है और यहां केंद्रीय पुस्ताकालय से लेकर कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लासेज तक संचालित हैं।महाविद्यालय के लिए आवेदन करने से पूर्व विश्वविद्यालय की वेबसाइट htps://dbrau.ac.in/admission-2025-26 पर समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कराना अनिवार्य है। बिना समर्थ पोर्टल पंजीकरण के कोई भी छात्रा महाविद्यालय में प्रवेश के लिए पात्र नहीं होगी। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण के साथ ही इन छात्राओं की एकेडेमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (एबीसी), एक यूनिक आईडी. जेनरेट हो जायेगी, जिसमें छात्राओं का विस्तृत विवरण रहेगा। छात्रा देश में किसी भी विश्वविद्यालय से पढ़ाई करें उसका एबीसी नंबर नहीं बदलेगा।
महाविद्यालय में संचालित होने वाले पाठ्यक्रम और उनकी निर्धारित सीट -
बीए 640
बीकॉम 160
बीएससी 90
बीबीए 60
बीएससी टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी 60
ये कोर्स हैं संचालितमहाविद्यालय में कला, ललित कला, विज्ञान संकाय, शिक्षा संकाय एवं वाणिज्य संकाय के 19 पाठ्य-विषयों में स्नातक स्तर पर तथा 11 पाठ्य विषयों में परास्नातक स्तर पर अध्ययन की व्यवस्था है। महाविद्यालय में बीएड, एमएड व स्नातकोत्तर में अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, संगीत, चित्रकला, मनोविज्ञान में मान्यता प्राप्त है। स्ववित्तपोषित योजना के अन्तर्गत बीकॉम, एमए (गृहविज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र), बीबीए व एमकॉम की कक्षाएं संचालित हैं। परिसर में ही बाहर की छात्राओं के लिए छात्रावास निर्मित है। सभी प्रयोगात्मक विषयों की प्रयोगाशाला, एनएसएस की तीन यूनिट, एनसीसी आर्मी विंग, रोवर्स रेंजर्स, खेलकूद के दो मैदान, इंडोर बैडमिंटन कोर्ट आदि सुविधाओं से युक्त है।