आगरालीक्स…Agra News: आगरा में गाड़ी के बोनट पर हथियार लेकर बैठे युवक और युवतियों की रील वायरल होने पर चार पकड़े, हथियारों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा। युवक और युवतियों के हाथ में खिलौने वाली एयरगन और पिस्टल थी। ( Agra News: Four taken in Police custody for viral reel, Toy weapons used#Agra )
सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हुई, इस रील में गाड़ी पर युवक और युवती हथियार लेकर बैठे हुए थे इसके पीछे कई और गाड़ियां थी। उसमें भी हथियार लेकर युवक और युवती थे। रील वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, रील सिकंदरा के लोहकरेरा के दीपक जाट की आईडी से पोस्ट की गई थी।
चार पकड़े
पुलिस ने रील में दिख रहे जारुआ कटरा के रहने वाले नरेंद्र सिंह, विशाल और हरिश्चंद्र निवासी खेड़ा बागौर, घनश्याम निवासी रुनकता थे, पुलिस ने चारों को पकड़ लिया। पुलिस छानबीन में पता चला कि रील दक्षिणी बाईपास पर मलपुरा क्षेत्र में बनाई गई थी। चारों को मलपुरा पुलिस को सौंप दिया है।
असली नहीं नकली हथियार से बनाई रील
रील में युवक और युवतियों के पास हथियार दिखाई दे रहे थे। जांच में सामने आया है कि ये सभी हथियार नकली थी, खिलौने वाली एयरगन और पिस्टल लेकर रील बनाई थी। युवकों ने पुलिस को बताया कि लाइक और कमेंट बढ़ाने के लिए इस तरह की रील बनाते हैं।