आगरालीक्स…आगरा में बारिश के बाद शहर की सड़कों की हालत बहुत ज्यादा खतरनाक हो गई है. जहां—जहां सड़कों को खोदा गया था, वहां सड़कें धंस गई हैं. कदम—कदम पर गड्ढे…
आगरा में बारिश के बाद सड़कों की हालत बद से बदतर हो गई है. शहर की सड़कें इतनी ज्यादा खतरनाक हैं कि आप अगर जरा सा भी चूके तो आपको चोट लग सकती है. बारिश के बाद कई सड़कों पर तो अभी तक पानी भरा हुआ है. शहर का कोई सा भी एरिया हो, गड्ढे और उनमें भरा हआ बारिश का पानी अभी भी आपको मिल जाएगा.
इन इलाकों में सड़कों की स्थिति खराब
दयालबाग
मुगल रोड
आवास विकास
शास्त्रीपुरम
बिचपुरी
मदिया कटरा से कैलाशपुरी जाने वाला रोड
केंद्रीय हिन्दी संस्थान रोड
ग्वालियर रोड
कालिंदी विहार