आगरालीक्स…बारिश का असर इधर भी है…आगरा के बाजारों में तीन दिन से सन्नाटा. नहीं आ रहे ग्राहक. सुबह से शाम तक जा रही खाली…दुकानदारों को अब खरीदारी के सबसे बड़े सीजन का इंतजार
आगरा में पिछले तीन दिन से बारिश का असर हर ओर दिखाई दिया है. लगातार हुई बारिश ने एक ओर जहां शहर की व्यवस्थाएं खराब कर दीं है तो वहीं कई मकान गिर गए. सड़कों से लेकर कॉलोनियों तक में पानी भर गया. कई बस्तियां ऐसी भी हैं जहां लोगों के घरों के अंदर तक पानी चला गया. इस बार की बारिश सैकड़ों लोगों के लिए आफत बनकर आई.
बारिश का असर आम लोगों को नहीं बल्कि दुकानदारों पर भी काफी पड़ी है. तीन दिन से आगरा के बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है. सुबह से शाम हो जाती है लेकिन ग्राहक नहीं आ रहे. शाम को एक या दो ग्राहक ही दुकानों पर दिखाई दे रहे हैं नहीं तो पूरा का पूरा दिन खाली बैठे ही जा रहा है. शहर का कपड़ा मार्केट हो या फिर जूता मार्केट, हर ओर सन्नाटा ही पसरा हुआ है.
पितृपक्ष तक रहेगी मंदी
कुछ दिन बाद ही पितृपक्ष शुरू हो जाएंगे. पितृपक्ष के दौरान ज्यादातर लोग खरीदारी करना पसंद नहीं करते हैं. ऐसे दुकानदारों द्वारा इस दौरान अपनी दुकानों की मरम्मत व पेंटिंग आदि का काम किया जाता है. दुकानदारों का कहना है कि पितृपक्ष की समाप्ति तक आगरा में मंदी बनी रहेगी.
साल का सबसे बड़े सीजन की तैयारी
दुकानदारों को इंतजार है तो बस साल के सबसे बड़े सीजन का. यह सीजन होगा दीपावली का जो कि पितृपक्ष की समाप्ति के साथ ही और नवरात्र की शुरुआत से ही शुरू हो जाएगा. नवरात्र में लोग नये व्हीकल्स से लेकर नए इलैक्ट्रोनिक उपकरण भी खरीदना पसंद करते हैं. इसके अलावा अहोई अष्टमी, करवा चौथ जैसे खरीददारी के सबसे बड़े फेस्टिवल आएंगे. अक्टूबर के आखिर में ही दीपावली का सबसे बड़ा पांच दिवसीय खरीददार का त्योहार आएगा. इसमें धनतेरस सबसे ज्यादा खास होगी.