आगरालीक्स…आगरा के छाबड़ा बेकर्स एंड कन्फेक्शनर्स को FCIC ने दिया उत्तर भारत की सर्वश्रेष्ठ बेकरी का पुरस्कार
आगरा के छाबड़ा बेकर्स एंड कन्फेक्शनर्स को FCIC द्वारा उत्तर भारत में वर्ष 2024 की सर्वश्रेष्ठ बेकरी का पुरस्कार दिया गया है। यह सम्मान समारोह द लीला एंबियंस कन्वेंशन होटल नई दिल्ली में आयोजित किया गया। देश विदेश से आये बेकरी इण्डस्ट्री के समक्ष आयोजित एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम में यह पुरस्कार आगरा के जयपुर हाउस स्थित छाबड़ा बेकर्स एंड कन्फेक्शनर्स के डायरेक्टर्स राकेश छाबड़ा, केतन छाबड़ा ने प्राप्त किया।
छाबड़ा बेकरी आगरा शहर का जाना माना नाम है, जो सन् 1948 से बेकरी प्रॉडक्ट्स में अपना परचम लहरा रहे है। राकेश छाबड़ा ने बताया कि उनके पिता ने यह व्यापार हींग की मंडी आगरा में शुरू किया था, उस वक़्त सुबह की चाय के साथ खाये जाने वाले रस्क (टोस्ट) के लिए दुकान पर लाइन लगा करती थी। आज नये नये उत्पादों के साथ छाबड़ा बेकरी केक्स और बिस्किट के लिए शहर के साथ साथ देश भर में ऑनलाइन सप्लाई में आगरा की अग्रणीय फर्म है।
