आगरालीक्स… आगरा में अखिल भारत हिंदू महासभा के पूर्व पदाधिकारी सहित पुलिस ने चार को किया अरेस्ट।

आगरा में बुधवार को पुलिस ने अखिल भारतीय हिंदू महासभा के पूर्व पदाधिकारी सहित चार को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने संजय जाट, जीतेंद्र कुशवाहा, सौरभ शर्मा और बृजेश भदौरिया को अरेस्ट किया है।
ये है मामला
आगरा में रामनवमी पर जितेंद्र कुशवाह द्वारा थाना एत्माउददौला में नकीम सहित चार के खिलाफ गोकशी करने का मुकदमा दर्ज कराया था, पुलिस ने मामले की जांच की। इसमें सामने आया कि नकीम ने गोकशी नहीं की थी, संजय जाट के साथ मिलकर जितेंद्र कुशवाह ने उसे फंसाने के लिए किसी अन्य से गोकशी कराई थी। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। छत्ता पुलिस ने बुधवार को संजय जाट सहित चार को अरेस्ट कर लिया।