आगरालीक्स…आगरा के अग्निवीर जवान की एक्सीडेंट में मौत. परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम. आर्थिक मदद और स्मारक बनाने की मांग…
आगरा के कागारौल के रहने वाले अग्निवीर जवान की भरतपुर में एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हो गई. आज शव घर पहुंचा तो परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया. इससे न्यू दक्षिण बाईपास और आगरा—जगनेर रोड जाम हो गया. परिजन आर्थिक मदद और स्मारकर की मांग करने लगे. अधिकारियों के मौके पर हपुंचने पर समझाबुझाकर जाम खुलवाया गया. करीब दो घंटे बाद जाम खुला.
कागारौल के गांव ऊदर अकाला में सतेंद्र चाहर रहते थे. सतेंद्र अग्निवीर जवान था और 26 दिसंबर को अपनी बहन के घर भरतपुर गए थे. वहां पर सड़क हादसे में सतेंद्र की मौत हो गई. शुक्रवार को शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परिजन और गांव वाले आर्थिक मदद और शहीद स्मारक बनाने की मांग करने लगे और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया. उन्होंने पूरे सम्मान के साथ अग्निवीर का अंतिम संस्कार कराने को कहा.
सूचना पर एसीपी सैंया देवेश कुमार और नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी मौके पर पहुंची. उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया. करीब एक घंटे तक बातचीत चलती रही. प्रशासन ने आर्थिक मदद का आश्वासन दिया जिसके बाद करीब दो घंटे बाद जाम खुला.