आगरालीक्स…. आगरा कॉलेज में एमएससी में प्रवेश के लिए आज से काउंसिलिंग शुरू हो रही है, देखें मेरिट सूची और काउंसिलिंग
आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सीके गौतम के निर्देशन में आगरा कॉलेज, आगरा में एमए, एमएससी, एमकॉम सत्र 2025-26 की प्रवेश प्रक्रिया विभिन्न विभागों में प्रारंभ हो चुकी है। एमएससी, एमए (गणित) हेतु गणित विभाग द्वारा मेरिट सूची भी जारी की गई है। ( Agra News: Agra College MSC Admission Merit list & Counselling Date#Agra)
23 जुलाई 2025 – एम.एससी. (भौतिक विज्ञान)
भौतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डी. वी. सिंह ने जानकारी दी है कि एम.एससी. (भौतिक विज्ञान) प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थी 23 जुलाई 2025 को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक अपने समस्त मूल प्रमाणपत्रों सहित विभाग में उपस्थित हों।
24 जुलाई 2025 – एम.ए./एम.एससी. (गणित)
गणित विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. आर. के. श्रीवास्तव ने बताया कि एम.ए./एम.एससी. (गणित) में प्रवेश हेतु घोषित मेरिट सूची के अनुसार सामान्य वर्ग का कट-ऑफ 65.00 अंक, ओबीसी वर्ग का 51.28 अंक, एवं अनुसूचित जाति वर्ग का कट-ऑफ 49.78 अंक है। प्रतीक्षा सूची (सामान्य वर्ग) का न्यूनतम अंक 53.00 है, जिसकी काउंसलिंग 24 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। एम.ए. (पूर्वार्द्ध) गणित का कट-ऑफ 73.00 अंक निर्धारित किया गया है।
25 जुलाई 2025 – एम.ए. (चित्रकला)
चित्रकला विभाग की प्रभारी डॉ. मनीषा दोहरे ने सूचित किया है कि एम.ए. (चित्रकला) में प्रवेश हेतु सभी अभ्यर्थी 25 जुलाई 2025 को प्रातः 11:00 बजे अपने मूल प्रमाणपत्रों सहित विभाग में उपस्थित हों।
25 जुलाई 2025 – एम.कॉम. (वाणिज्य विभाग)
वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एस. ओ. अश्वनी शर्मा ने जानकारी दी है कि एम.कॉम. (प्रथम वर्ष) में प्रवेश हेतु सभी पात्र अभ्यर्थी 25 जुलाई 2025 को वाणिज्य विभाग में आवश्यक प्रमाणपत्रों सहित उपस्थित हों। प्रवेश मेरिट एवं उपलब्ध सीटों के अनुसार प्रदान किया जाएगा।
26 जुलाई 2025 – एम.ए. (अर्थशास्त्र)
अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. दीपा रावत ने सूचित किया है कि एम.ए. (अर्थशास्त्र) में प्रवेश के इच्छुक समस्त अभ्यर्थी 26 जुलाई 2025 को प्रातः 11:00 बजे अपने समस्त आवश्यक दस्तावेजों सहित अर्थशास्त्र विभाग में उपस्थित होकर काउंसलिंग में भाग लें।