आगरालीक्स…Agra News: आगरा कॉलेज की एमएलएम में प्रवेश की तीसरी मेरिट सूची जारी।
आगरा कॉलेज, आगरा के प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम द्वारा एलएलएम (सत्र 2023-24) की तृतीय मेरिट सूची जारी कर दी गई है। यह सूची श्रेणीवार कट-ऑफ अंकों के आधार पर तैयार की गई है।
मीडिया प्रभारी डॉ. गौरव कौशिक के अनुसार, प्रवेश प्रक्रिया दिनांक 19 मई 2025 (सोमवार) को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक, लॉ फैकल्टी, आगरा कॉलेज परिसर में आयोजित की जाएगी। सभी पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर मूल दस्तावेजों एवं दो स्वप्रमाणित प्रतियों सहित उपस्थित होना अनिवार्य है। अनुपस्थित अभ्यर्थियों को प्रवेश का कोई अन्य अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।
प्रवेश के समय निम्नलिखित दस्तावेजों की मूल एवं दो छायाप्रतियाँ साथ लाना अनिवार्य है:
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक एवं एल.एल.बी. की अंकतालिकाएं/प्रमाण-पत्र
मूल निवास प्रमाण-पत्र
स्थानांतरण प्रमाण-पत्र
चरित्र प्रमाण-पत्र
₹500/- की ऑनलाइन शुल्क रसीद
विधि विभागाध्यक्ष प्रो. डी. सी. मिश्रा ने बताया कि एल.एल.एम. प्रवेश हेतु निर्धारित कट-ऑफ अंक निम्नलिखित हैं:
सामान्य (OPEN) – 82.20
ओ.बी.सी. – 75.07
ई.डब्ल्यू.एस. – 68.23
एस.सी. – 69.95