आगरालीक्स…Agra News: आगरा में एफएसडीए का छापा, स्टिंग सहित 1.81 लाख लीटर सॉफ्ट ड्रिंक जब्त, आइसक्रीम, मैंगो शोक के सैंपल लिए। ( Agra News: FSDA seize 1.81 Lakh sting & other soft drink in Agra#Agra )
आगरा में एफएसडीए की टीम ने शुक्रवार को एत्मादपुर स्थित जय मातेश्वरी ट्रेडिंग कंपनी पर छापा मारा। संचालक रामनिवास गोयल के पास गोदाम का लाइसेंस था लेकिन थोक व्यापार का लाइसेंस नहीं था। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय शशांक त्रिपाठी के अनुसार, छापे के दौरान विभिन्न कंपनी के सॉफ्ट ड्रिंक रखे हुए थे। मौके से 34056 लीटर स्टिंग, 121425 लीटर कार्बोनेटेड वाटर माउंट डयू और 26022 लीटर फृलेवर्ड मिल्क सीज किया है, तीनों के नमूने लिए गए।
आइसक्रीम, मैंगों शेक के भी सैंपल लिए
एफएसडीए की टीम ने ताज ईस्ट गेट स्थित रामू आइसक्रीम से आइसक्रीम, बाह के ब्रिजेश्वरी डेयरी से मिश्रित दूध, हलवाई की बगीची के क्रष्णा जूस से मैंगो शेक, इरादतनगर के शीतल इंटरप्राइजेज से टूटी फ्रूटी और वनीला आइसक्रीम के सैंपल लिए हैं।