आगरालीक्स…आगरा के सिपाही ने ड्यूटी पर दी जान. हापुड़ के थाना धौलाना में था तैनात. थाने में पहरा ड्यूटी के दौरान खुद को मार ली गोली…10 दिन पहले ही गया था घर से
आगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र के हीरापुर गांव में रहने वाले यूपी पुलिस के सिपाही आशीष वर्मा पुत्र त्रिभुवननाथ शर्मा ने हापुड़ के थाना धौलाना में रविवार को खुद को गोली मार ली. थाना में पहरा ड्यूटी के दौरान ही अचानक उसने अपनी सारकारी एसएलआर राइफल से गले में गोली मार ली. गोली की आवास सुनते ही थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल लेकर भागे. यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. थाने में सिपाही की मौत पर पुलिस अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया. उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
2025 में हुआ था भर्ती
फतेहाबाद के थाना निबोहरा के हीरापुरा गांव में रहने वाला 25 वर्षीय आशीष वर्मा 2025 में पुलिस विभाग मेें भर्ती हुआ था. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उसकी तैनाती हापुड़ जिले के थाना धौलाना में हुई थी. रविवार सुबह वह थाने में पहरा ड्यूटी कर रहा था. इसी दौरान अचानक उसने अपनी सरकारी एसएलआर राइफल से गले में गोली मार ली. गोली चलने की आवाज सुनकर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आनन फानन में उसे अस्पताल लेकर भागे लेकिन सिपाही आशीष की मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मामले की जांच की जा रही है.
परिवार में कोहराम, 10 दिन पहले ही गया था घर से
सिपाही आशीष की मौत पर आगरा में परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों के अनुसार 16 अगस्त को छुट्टी पर आशीष घर आया था और तीन सितंबर को वापस ड्यूटी पर गया था. पिता ने बताया कि आशीष मिलनसार था लेकिन इस बार छुट्टी पर वह न तो किसी दोस्त से मिलने गया और न ही बाहर निकला. वह गुमसुम रहता था. पिता स्वंय उसे ड्यूटी के लिए थाने तक छोड़कर आए थे.