आगरालीक्स…आगरा के घाटों पर उमड़ी आस्था. अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर मनाया छठ महापर्व. इन घाटों पर रही भीड़
आगरा में आज शाम को सूर्यास्त के समय घाटों पर आस्था उमड़ पड़ी. घाटों को आकर्षक रूप से सजाया गया था. छह महापर्व पर आज व्रत रखने वाली महिलाओं ने सूर्यास्त के समय सूर्य को अर्घ्य दिया. आगरा में छठ का मुख्य कार्यक्रम आगरा में मुख्य कार्यक्रम रामबाग घाट पर किया गया जबकि अन्य घाटों पर भी लोगों की काफी भीड़ दिखाई दी.
पूर्वांचल संस्कृति सेवा समिति एवं पूर्वांचल दुर्गा समिति आगरा के मीडिया प्रभारी अभय मिश्रा ने बताया कि आगरा में सूर्यास्त पर शाम को 5 बजकर 34 मिनट पर व्रत रखने वाली महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया. उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा इस बार यमुना के घाटों पर विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था की गई है. यमुना में पानी अधिक होने के कारण प्रशासन द्वारा यमुना में बेरीकेडिंग कराई गई है और भव्य रंगोली भी सजाई गई है. लोक आस्था का यह महापर्व छठ पूजा चार दिन तक चलता है. कल खरना था. खरना कार्यक्रम घरों पर किया गया. मेहमानों के साथ रिश्तेदारों के साथ खीर आदि का प्रसाद ग्रहण किया. अब सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर निर्जला व्रत का होगा संकल्प पूरा. छठ महापर्व के चौथे और आखिरी दिन यानी 31 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प पूरा होगा.
