आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने 36 घंटे में पकड़ा व्यापारी से लूट करने वाला बदमाश. कैश गिन रहे व्यापारी से रुपये छीन ले गया था यह…
आगरा की थाना सदर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने 36 घंटे के अंदर सेवला में व्यापारी के साथ दिनदहाड़े हुई लूट का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने वारदात में शामिल अभियुक्त को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस ने इसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस और 5300 रुपये कैश बरामद किया है. वारदात के खुलासे की जानकारी एसीपी सदर पीयूष कांत राय ने दी जानकारी। टीम में इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, एसआई अंकुर मलिक, एसआई हरीश शर्मा, एसआई राम प्रताप और एसआई मोहित कुमार शामिल रहे।
ये की थी पूरी वारदात
घटना बुधवार दोपहर करीब एक बजे की थी. सेवला जाट में मेन रोड पर एक पशु आहार की दुकान है. यह दुकान अग्रवाल कॉलोनी में रहने वाले गुलाबचंद की है. बताया जाता है कि दोपहर को गुलाबचंद अपनी दुकान पर पार्टी को भुगतान करने के लिए कैश गिन रहे थे. इसी दौरान स्कूटी से आया एक युवक दुकान पर पहुंचा. वह दुकान के अंदर घुसा और तुरंत ही झपट्टा मारकर व्यापारी के हाथ से कैश छीनकर भाग गया. गुलाबचंद ने उसे पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन वह धक्का देकर भाग निकला.