Sunday , 28 June 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Agra police caught three vehicle thieves, recovered 10 bikes, two tractors…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Agra police caught three vehicle thieves, recovered 10 bikes, two tractors…#agranews

448

आगरालीक्स…आगरा पुलिस को बड़ी सफलता. तीन वाहन चोर पकड़े. चोरी किए 10 बाइकें और दो ट्रैक्टर भी इनसे मिले. जानिए इनके नाम, गाड़ियों के नंबर सहित पूरी जानकारी

थाना शमशाबाद पुलिस टीम व सर्विलांस सेल/एसओजी टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये वाहन चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण कर 03 बदमाशों को अरेस्ट किया गया है. पुलिस ने इनके कब्जे से 10 अदद मोटरसाइकिल ( चोरी की) व 02 अदद ट्रैक्टर (चोरी की) अनुमानित कीमत 20 लाख व 01 अदद अवैध तमंचा
मय 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है.

जोगेन्द्र सिंह द्वारा थाना शमशाबाद पर तहरीर दी गयी कि 3 जून को वह अपने खेत कौलारा खुर्द थाना शमशबाद पर अपनी मोटरसाइकिल (पल्सर UP80FZ3689) से गया था. वादी द्वारा मोटरसाइकिल को खेत के पास कच्चे रास्ते मे खड़ी कर दी गयी थी. जब वादी खेत घूमने के बाद वापस आया तो मोटरसाइकिल नही मिली. वादी द्वारा बताया गया कि वादी की मोटरसाइकिल अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ली गयी है. जिस सम्बन्ध में थाना शमशाबाद पर मु0अ0सं0 143/25 धारा 303 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया.

चेकिंग के दौरान पकड़े
आज मंगलवार को थाना शमशाबाद पुलिस टीम द्वारा इरादतनगर बाईपास रोड तिराहा पर संदिग्ध वाहन व्यक्ति की चैकिंग की जा रही थी. चैकिंग पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि 02 चोरी की मोटरसाइकिलों पर सवार 03 व्यक्ति इरादतनगर की तरफ से आ रहें है, उनके पास नाजायज असलहा भी हो सकता है. पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुये तीनों बदमाशों को अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने इनके कब्जे से 01 अदद तमंचा मय 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व 02 अदद मोटरसाइकिल 01 बुलट व 01 पल्सर बरामद हुयी. इसके बाद इनकी निशानदेही से चोरी की08 अदद मोटरसाइकिल व 02 अदद ट्रैक्टर (चोरी के) भी बरामद हुये.

पकड़े गए बदमाशों के नाम
01.मानवेन्द्र सिंह पुत्र उत्तम सिंह निवासी ग्राम मोहनपुर थाना फतेहाबाद, कमिश्नरेट आगरा
02.मुराद खान पुत्र वहीद खान निवासी ग्राम बत्रा थाना इरादतनगर, कमिश्नरेट आगरा
03.विजय सिंह पुत्र महेशचन्द्र निवासी ग्राम गढ़ी उदयराज थाना फतेहाबाद, कमिश्नरेट आगरा

यूपी में चोरी कर राजस्थान में बेचते थे
पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्तगण द्वारा अपना नाम क्रमशः मानवेन्द, मुराद व विजय बताया गया। पुलिस टीम द्वारा बरामदा मोटरसाइकिल के बारे में पूछने पर अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि तीनों मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करते है एवं राजस्थान में बेच देते है. जिनके द्वारा बताया गया कि इनका एक साथी हीरा सिंह पुत्र अजब सिंह निवासी राजाखेड़ा धौलपुर राजस्थान जिसके साथ मिलकर अभियुक्तगण ने ट्रैक्टर व बाइक चोरी कर रखे है. जिन्हे धुलाई सेन्टर मधुपुर के पीछे झाड़ झंखाड़ मे छिपा रखी है और बताया कि हम सब मिलकर मोटरसाइकिलो को चोरी करके बेचने के उद्देश्य से यहां पर छिपाता हूं. ग्राहक मिलने पर चोरी छिपे गाड़ियो को अभियुक्तगण द्वारा बेच दिया जाता हैं.

बरामद बाइकों के नाम
एच एफ डीलक्स UP80ER6435
एच एफ डीलक्स UP80FB4844
स्पलेन्डर DL -3-SFC-3815
पैशन प्रो UP80CF2705
स्पलेन्डर RJ11SU2874
स्पलेन्डर UP80CS1372
स्कूटी RJ02JS4182
बुलेट UP80EK9087
पल्सर UP80FZ3689
स्पलेन्डर

अदद ट्रैक्टर
महेन्द्रा 265 DIXP + लाल रंग जिसका रजि0न0 UP80GH5676 (जनपद गौतमबुध्दनगर से
मैस्सी फर्गुसन 244 DI लाल रंग रजि0न0 UP80GC3285 (थाना खेरागढ कमिश्नरेट आगरा से
चोरी)

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Crime News: Ketan murder like case in Agra in 2025, Fiance & her lover arrest

आगरालीक्स:…Agra Crime News: पुणे में सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in tent warehouse in Agra, video

आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा में टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, टेंट...

बिगलीक्स

Agra Live News: CM Yogi 28th June 2026 Minute to Minute Agra Visit programme, Video

आगरालीक्स:…Agra News: वीडियो देखें आगरा में आज सीएम योगी आ रहे हैं...

बिगलीक्स

Agra Taj Mahal News: Scorpion sting 13 year old in Taj Mahal

आगरालीक्स….Agra News: आगरा में ताजमहल में बच्चे ने शू कवर पहना, बिच्छू...

error: Content is protected !!