आगरालीक्स…आगरा में टेबल टेनिस और बैडमिंटन के मैचों में डॉक्टर्स के बीच हुए कड़े मुकाबले. डॉ. शरद गुप्ता और दूसरे नंबर पर डॉ. अभिनव मित्तल रहे ..कल तैराकी प्रतियोगिता..
सर्जन्स वीक में दूसरे दिन मंगलवार की सुबह टेबल टेनिस और बैडमिंटन के रोमांचक मुकाबले हुए। एसोसिएशन आफ सर्जन्स आफ आगरा द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में टीमों का साथी चिकित्सकों और उनके परिजनों ने उत्साहवर्धन किया। सर्जन्स वीक के बीच बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। डॉ. मयंक जैन, डॉ. सुरेंद्र पाठक, डॉ. उत्कर्ष, डॉ. मनीष गोयल के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। बैडमिंटन प्रतियोगिता में पहले स्थान पर डॉ. मयंक जैन और दूसरे नंबर पर डॉ. सुरेंद्र पाठक रहे। प्रतियोगिता संयोजक डॉ. रवि पचौरी और डॉ. संदीप गुप्ता रहे। वहीं, टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में डॉ. शरद गुप्ता, डॉ. अभिनव मित्तल, डॉ. भुवनेश शर्मा, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. करन रावत के बीच मुकाबला हुआ। पहले नंबर पर डॉ. शरद गुप्ता और दूसरे नंबर पर डॉ. अभिनव मित्तल रहे। एसोसिएशन आफ सर्जन्स आफ आगरा के अध्यक्ष डॉ ज्ञान प्रकाश ने कहा कि अच्छा सर्जन बनने के लिएस्वास्थ . ठीक होना चाहिए, पूर्व अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि बुधवार को तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। डॉ. समीर कुमार ने कहा कि तैराकी से अच्छा कोई व्यायाम नहीं है । डॉ. ऋषि, डॉ. मनोज तिवारी, डॉ. एके गुप्ता, डॉ. जेएल पुरुसनानी, डॉ. पुनीत अग्रवाल, डॉ. केके अग्रवाल, डॉ. विक्रम अग्रवाल, डॉ. अवनीश कुमार सक्सेना, डॉ.ऋषि महाजन आदि मौजूद रहे।