आगरालीक्स…दुखद और दर्दनाक, दिल्ली में अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल के फ्लैट में लगी आग. बचने के पूरा परिवार बालकनी से कूदा. पिता और दो मासूम बच्चों की मौत. एटा के रहने वाले थे मृतक
दिल्ली के द्वारिका से एक विचलित करने वाली और दुखभरी खबर सामने आई है. यहां सेक्टर 13 स्थित शबद अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई. आग से फ्लैट के अंदर पिता और उसके दो मासूम बच्चे 10—10 साल के एक लड़का और एक लड़की, बुरी तरह से फंस गए. आग बचने के लिए तीनों ने बालकनी से नीचे छलांग लगा दी. तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि उन्हें सुबह 10 बजे घटना की सूचना मिली. मौके पर तुरंत आठ फायर टेंटर भेजे गए. आग बुझाने के प्रयास किए गए. 4 लोगों को आकाश अस्तपाल और एक को इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां दो बच्चों और उनके पिता को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. दो का इलाज चल रहा है. मरने वालों में यश यादव और इनके दो बच्चे हैं. जबकि पत्नी और बड़ा बेटा का उपचार चल रहा है. ये लोग एटा के रहने वाले बताए गए हैं.