आगरालीक्स …Agra News: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉ. बलवीर सिंह बने एटा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, ये उनकी प्राचार्य के पद पर दूसरी तैनाती है। ( Agra News: SNMC, Agra Dr. Balbeer Singh become Principal of Etah Medical College#Agra )
आगरा के मेडिसिनि विभाग के डॉ. बलवीर सिंह को साल 2022 में फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज का प्राचार्य बनाया गया था, उन्हें फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज मेडिकल स्टूडेंट के सुसाइड के मामले में तत्कालीन प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा को हटाने के बाद प्राचार्य पद की जिम्मेदारी दी गई थी। अक्टूबर 2024 को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एसएन मेडिकल कॉलेज के फार्माकॉलोजी विभाग के डॉ. योगेश गोयल बनाए गए थे, इसके बाद डॉ. बलवीर सिंह वापस एसएन मेडिकल कॉलेज आ गए थे और मेडिसिन विभाग में कार्यरत थे।
एटा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य बने डॉ. बलवीर सिंह
रानी लक्ष्मीबाई लोधी स्वशासी स्टेड मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य एनाटॉमी विभाग की डॉ. रजनी पटेल हैं, अब उनकी जगह एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के प्रो. बलवीर सिंह को प्राचार्य बनाया गया है।