आगरालीक्स…गुड जॉब, आगरा पुलिस ने दो महीनों में गुम हुए 230 मोबाइल फोन ढूंढ निकाले. 57.50 लाख के हैं ये मोबाइल. आज पुलिस ने लोगों को लौटाए उनके मोबाइल तो खिले चेहरे. देखें वीडियो
आगरा पुलिस कमिश्नरेट की सीसीटीएनएस सेल/सर्विलांस सेल द्वारा सराहनीय काम किया गया है. टीम ने विगत दो माह में गुम हुए 230 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. इन बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 57.50 लाख हैं. शुक्रवार को सभी मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे गए. अपने मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल गए और सभी ने इसका आभार जताया.सबसे ज्यादा मोबाइल किन क्षेत्रों से बरामद हुए
सर्विलांस सेल: 50, शाहगंज: 20, ट्रांस यमुना: 9, एमएम गेट: 5, मंटोला: 5, कोतवाली: 5, हरीपर्वत: 5, ताजगंज: 5, नाई की मंडी: 6, सिकंदरा: 6, लोहामंडी: 6, छत्ता: 7, जगदीशपुरा: 7, एत्माद्दौला: 8, सदर बाजार: 8, एकता: 8, कमलानगर: 3, न्यू आगरा: 3, रकाबगंज: 3, पर्यटन थाना: 2
मोबाइल कैसे मिले?
CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का विश्लेषण
IMEI नंबर के आधार पर ट्रैकिंग
CCTNS से ट्रेसेबिलिटी डिटेल्स का मिलान
सक्रिय सिम और लोकेशन के आधार पर बरामदगी
सत्यापन के बाद मोबाइल वास्तविक मालिकों को सुपुर्द
क्या है CEIR पोर्टल?
CEIR भारत सरकार का ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिए चोरी या गुम हुए मोबाइल के IMEI नंबर को ब्लॉक, ट्रैक और रिकवर किया जा सकता है। इससे मोबाइल के दुरुपयोग पर रोक लगाने और मालिक को उसका फोन वापस दिलाने में मदद मिलती है।
जनता के लिए सलाह
मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
नजदीकी थाने में सूचना देकर IMEI नंबर उपलब्ध कराएं।
मोबाइल का बिल और IMEI नंबर सुरक्षित रखें, ताकि रिकवरी की प्रक्रिया आसान हो सके।