आगरालीक्स…आगरा में यूपीटी20 के सफल आक्शन पर बोले बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला. आगरा बड़े क्रिकेट आयोजनों के लिए उपयुक्त शहर. आईपीएल जैसे आक्शन भी यहां होंगे….यूपी महिला प्रीमियर लीग पर भी दिए सकारात्मक संकेत
उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग (यूपीटी20) के चौथे संस्करण के ऑक्शन के सफल आयोजन के अवसर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने आगरा को भविष्य के बड़े क्रिकेट आयोजनों के लिए उपयुक्त शहर बताया। उन्होंने कहा कि आगरा में आईपीएल ऑक्शन जैसे प्रतिष्ठित आयोजन कराए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश महिला प्रीमियर लीग शुरू करने की संभावनाओं पर भी सकारात्मक संकेत दिए।राजीव शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग प्रदेश के युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का उत्कृष्ट मंच उपलब्ध करा रही है। इस लीग के माध्यम से कई खिलाड़ियों को नई पहचान मिली है और आने वाले समय में प्रदेश क्रिकेट को इसका और अधिक लाभ मिलेगा। उन्होंने आगरा क्रिकेट संघ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि महिला क्रिकेट के क्षेत्र में भी आगरा की मजबूत पहचान है। ऐसे में भविष्य में महिला प्रीमियर लीग जैसे आयोजनों की दिशा में भी विचार किया जा सकता है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग का लगातार बढ़ता स्तर प्रदेश के क्रिकेट ढांचे को और मजबूत करेगा तथा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगा। भविष्य में यदि आईपीएल ऑक्शन अथवा महिला प्रीमियर लीग जैसे बड़े आयोजन आगरा में होते हैं, तो यह शहर के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी। इसे जारी करने से पहले एक बार पढ़ करा लीजिएगा।