आगरालीक्स…आगरा में रेलवे ने एक महीने के अंदर माल ढुलाई में कमा लिए 47.61 करोड़ रुपये. 369164 टन माल ढुलाई की…
आगरा मंडल ने माह सितम्बर -2025 में माल ढुलाई से 47.61 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है जो कि पिछले साल सितंबर माह में की गई आय से 59.04 प्रतिशत अधिक है. सितम्बर 2025 में 369164 टन माल ढुलाई की, पिछले वर्ष सितम्बर में 170740 टन माल ढुलाई की तुलना में 116.21 प्रतिशत अधिक |
इन श्रोतों से आय की अर्जित
आईओसी/बाद से सितम्बर माह में पेट्रोलियम तेल के 106 रैक का लदान हुआ जिससे 45.84 करोड़ रु की माल भाड़ा आय अर्जित हुई |
आईसीडीवाई से कंटेनर के 12 रैक का लदान हुआ जिससे 0.84 करोड़ रु की आय अर्जित की गई ।
38 वैगन खाध तेल का लदान रामगढ़ से हुआ जिससे 31.57 लाख रु का राजस्व प्राप्त हुआ।
माह सितम्बर में 05 रैक आरएमसी का लदान हुआ, जिससे 22.81 लाख रु का राजस्व प्राप्त हुआ |
मथुरा से माह सितम्बर में 03 वैगन एडिबल औइल, 04 वैगन DOC व यमुना ब्रिज से 21 वैगन गेहूं का लदान हुआ, जिससे 38.72 लाख रु का राजस्व प्राप्त हुआ |
आगरा मंडल ने सितम्बर 2025 में 369164 टन माल ढुलाई की, जो की पिछले वर्ष
सितम्बर में 170740 टन माल ढुलाई की तुलना में 116.21 प्रतिशत अधिक हैं व सितम्बर 2024 में माल ढुलाई से 29.94 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था, जबकि सितम्बर 2025 में यह लगभग 59.04 प्रतिशत बढ़कर 47.61 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ हैं एवं इस वित्तीय वर्ष के सितम्बर माह मे 34.24 करोड़ का लक्ष्य दिया गया था जिसके उपलक्ष्य मे आगरा मंडल द्वारा 39.04% अधिक राजस्व प्राप्त किया है|
रेलवे ने व्यापार करने में आसानी के साथ-साथ प्रतिस्पर्धी कीमतों पर सेवा वितरण में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। कम कीमत पर बढ़िया सेवा देने का प्रयास किया गया है कुशल नीति निर्माण द्वारा समर्थित ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण और व्यवसाय विकास इकाइयों के कारण रेलवे को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने में मदद मिली है।