आगरालीक्स…आगरा में मंगलवार से तीन दिन रहेगी पानी की किल्लत. अलग—अलग दिन अलग अलग क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी. जानिए कारण
आगरा में 8 से 10 सितंबर तक तीन दिन पानी की किल्लत रहेगी. अलग—अलग दिनों में अलग अलग क्षेत्रों में पानी की समस्याएं बनी रहेंगी. इसका कारण पानी के टैंको की सफाई है. ऐसे में लोगों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ सकती है. इस समस्या से बचने के लिए जलकल विभाग ने पानी स्टोर करने की अपील भी की है. लोग चाहें तो पानी का टैंकर भी जलकल विभाग से मंगा सकते हैं. जलकल विभाग द्वारा समय समय पर पानी के टैंकों की सफाई की जाती है. इसको देखते हुए शास्त्रीपुरम, हलवाई की बगीची और संजय प्लेस में पानी के टैंकांें की सफाई होनी है.
जानिए किस दिन कहां नहीं आएगा पानी
8 सितंबर को शास्त्रीपुरम जोनल पंपिंग स्टेशन स्थित अंडरग्राउंड पानी के टैंकी की सफाई होनी है. इसके चलते 8 सितंबर को पूरे शास्त्रीपुरम क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं होगी.
9 सितंबर को हलवाई की बगीची स्थित अंडरग्राउंड पानी के टैंक की सफाई का काम होना है. इसके चलते हलवाई की बगीची के साथ आवास विकास के सभी सेक्टरों में पानी की सप्लाई नहीं होगी.
10 सितंबर को संजय प्लेस जोनल पंपिंग स्टेशन के टैंक की सफाई होनी है. इसके चलते संजय प्लेस के साथ ही मंडी सईद खां, खटीकपाड़ा आदि इलाकों में पानी नहीं आएगा.