आगरालीक्स…आगरा में हार्ट अटैक का लाइव वीडियो..डॉक्टर के चैंबर में मरीज को पड़ा कार्डियक अरेस्ट…ऐसे बचाई जान…देखें वीडियो
आगरा में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. हिमांशु यादव का कोठी मीना बाजार में क्लीनिक है. डॉक्टर हिमांशु यादव के अनुसार एक 75 वर्षीय मरीज को उनके परिजन दिखाने के लिए क्लीनिक पर आए थे.मरीज सामने कुर्सी पर बैठे हुए थे, परिजन बगल में थे. डॉक्टर ने उनसे परेशानी के बारे में पूछा. इसके बाद उनका हाथ पकड़कर नब्ज देखने लगे.मेज पर ही गिर गया मरीज
डॉक्टर हिमांशु यादव के नब्ज देखने के बाद मरीज अपनी कुर्सी पर सीधे बैठ गए और डॉक्टर पर्चे पर जांच और दवाएं लिखने लगे. अचानक से मरीज डॉक्टर की कुर्सी पर गिर गए. मरीज को गिरता देख डॉक्टर और क्लीनिक में बैठे अन्य लोग उनके पास पहुंचे, उन्हें सीधा किया.
कुर्सी पर मरीज को सीधा बिठा दिया. इसके बाद हिमांशु यादव ने मरीज को सीपीआर दी. मरीज के सीने को अपनी हथेली से कई बार दबाया. कुछ सेकंड बाद ही मरीज की धड़कन लौट आई. धड़कन लौटने के बाद मरीज को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्हें पेसमेकर लगाया गया जिससे उनकी धड़कन सामान्य हो गई और उनकी जान बच गई. यह पांच दिन पुराना वीडियो है, अब ये वीडियो वायरल हो रहा है.
ये 75 वर्षीय मरीज़ आये थे वीएन
dr himanshu yadav हृदय रोग विशेषज्ञ को उनके क्लिनिक VN heart care पर दिखाने । अपनी बात बता ही रहे थे की चक्कर आता है , आँखों के आगे अंधेरा आता है । लेकिन कई जगह दिखाने पर भी diagnosis नहीं बन पा रही थी की ऐसा क्यों हो रहा । अब क्लिनिक में ही कैमरा पर घटना घट गई । तुरंत CPR किया गया । शुक्र है पेशेंट के दिल की धड़कन वास्पस आयी । पेशेंट के दिल ki बिजली का सिस्टम खराब था ( जो दिल को धड़कन देता है ) । इस अवअस्था को “ कम्पलीट हार्ट ब्लॉक “ बोलते हैं। इन्हें पेसमेकर लगाया । और सकुशल छुट्टी हो गई ।
अचानक से किसी व्यक्ति के बेहोश होने, गिर जाने पर उसे सीधा लिटा दें. इसके बाद नब्ज देखें, अगर नब्ज नहीं चल रही है तो अपनी हथेली से सीने को दबाएं और तब तक दबाएं जब तक उसकी सांस नहीं लौट जाएं. अगर सांस नहीं लौटती है तो सीने को दबाते हुए अस्पताल तक ले जाएं. इससे हार्ट अटैक के मरीज की जान बचाई जा सकती है.
डॉ. हिमांशु यादव
कार्डियोलॉजिस्ट